Hanuman Chalisa

बकरीद से पहले सीएम योगी बोले, तय स्थान पर ही हो कुर्बानी

Updated: बुधवार, 28 जून 2023 (09:01 IST)
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में मंगलवार को अधिकारियों को अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान आस्था का सम्मान किया जाए और कोई नई परंपरा शुरू करने अनुमति नहीं दी जाए। उन्होंने कहा कि बकरीद पर तय स्थान पर ही कुर्बानी होना चाहिए।
 
योगी ने कहा कि 29 जून को बकरीद मनाया जाएगा। विगत दिनों रमजान माह और ईद के अवसर पर धार्मिक कार्यों से यातायात प्रभावित नहीं हुआ। इस प्रयास की पूरे देश में सराहना हुई है। इस बार बकरीद और मुहर्रम के मौके पर भी हमें यही व्यवस्था लागू रखनी होगी।
 
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस संबंध में संबंधित धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों से बात करें और कुर्बानी के लिए स्थान का चिन्हांकन पहले से ही कर लें। उन्होंने कहा कि विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो।
 
4 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास को लेकर सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी लगाने और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान आवागमन बाधित न हो। धार्मिक यात्राओं, जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। ऐसी कोई घटना न हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने और पर्व-त्योहारों के बीच बिजली अपूर्ति सुचारू रखने के भी निर्देश दिए।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

यूपी में 31000 अधिक PRD जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज!

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

अगला लेख