dharma sangrah
✕

हाथरस भगदड़ मामले में भोले बाबा को क्लीन चिट, हादसे का जिम्मेदार कौन?

हाथरस में स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में गठित न्यायिक आयोग ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौप दी है।

Updated: शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (11:19 IST)
Clean Cheat to bhole baba in hathras stampade : हाथरस में स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में गठित न्यायिक आयोग ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौप दी है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में भोले बाबा को क्लीन चिट दे दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के लिए आयोजकों के साथ ही पुलिस की लापरवाही को भी जिम्मेदार बताया गया है। 
 
राज्य मंत्रिमंडल ने इस रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट को चालू बजट सत्र में सदन में पेश किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि 2 जुलाई 2024 को सत्संग में हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी।
 
क्या कहती हैं जांच रिपोर्ट : जांच रिपोर्ट में कहा गया कि ज्यादा बड़ी गलती पुलिस की रही। पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। उनकी लापरवाही की वजह से इतने लोगों की जान गई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। अगर भीड़ को सही तरीके से नियंत्रित किया जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। 
 
आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हादसों को रोकने के लिए पुलिस को खुद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करना चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हर हाल में नियमों का पालन हो।  
 
कौन हैं भोले बाबा : 18 साल पहले गुप्तचर विभाग में सिपाही के पद पर तैनात सूरजपाल अब नारायण साकार हरि बाबा या भोले बाबा के नाम से जाने जाते हैं। बाबा का आश्रम मुख्‍य आश्रम कानपुर के बिधून इलाके के करसुई में बना हुआ है। यह आश्रम 14 बीघे जमीन पर स्थित है और इस आश्रम की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। 14 बीघे जमीन में से 3 बीघे में भवन बना हुआ है। भोले बाबा ने वेस्ट यूपी में 24 आश्रम बनवाए हुए हैं। इन आश्रमों में वे अपने भक्तों से मुलाकात करता था।
 
भोले बाबा अपने भक्तों से प्रसाद और चढ़ावा नहीं लेते। उनके अनुयायी हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान तक फैले हैं। बाबा के भक्तों का कहना है कि हादसे का भोले बाबा से कोई लेना देना नही है, बाबा के निकल जाने के बाद घटना घटित हुई है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख