Daily Horoscope
✕

चिवनिंग यूपी छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत, अब ब्रिटेन में पढ़ सकेंगे उत्तरप्रदेश के छात्र

Updated: मंगलवार, 19 अगस्त 2025 (22:25 IST)
Chevening UP Scholarship Scheme launched: ब्रिटेन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा का सपना पूरा करने के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश सरकार और ब्रिटेन के 'द फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस' (एफसीडीओ) के बीच मंगलवार को हुए एक ऐतिहासिक समझौते के तहत चिवनिंग-भारतरत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी उत्तरप्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है।
 
इस योजना के तहत हर साल प्रदेश के 5 प्रतिभाशाली छात्रों को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया।ALSO READ: उत्तर प्रदेश में कितनी हैं फोरेंसिक प्रयोगशालाएं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया यह बयान
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छात्रवृत्ति योजना प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को नई दिशा देने और युवाओं को वैश्विक स्तर पर नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, शोध और नेतृत्व में उत्कृष्टता प्राप्त करने का अवसर देना है। यह योजना शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 3 वर्षों तक (2025-26, 2026-27 और 2027-28) संचालित होगी। इसके बाद 2028-29 से योजना को नवीनीकृत किया जाएगा।
 
अधिकारियों के मुताबिक इस छात्रवृत्ति में पूर्ण शिक्षण शुल्क, परीक्षा व शोध शुल्क, रहने-खाने का भत्ता तथा ब्रिटेन तक आने-जाने का हवाई किराया शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रति छात्र लगभग 45 से 48 लाख रुपए का खर्च आएगा। इसमें से उत्तरप्रदेश सरकार 23 लाख रुपए का खर्च उठाएगी बाकी का खर्च एफसीडीओ वहन करेगा।ALSO READ: 8 वर्षीय श्रद्धा ने CM योगी को दिया धन्‍यवाद, मुख्यमंत्री ने पूरी की थी यह फरमाइश, कौन हैं श्रद्धा ठाकुर?
 
भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने लखनऊ में मुख्यमंत्री के समक्ष हुए एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि लखनऊ आकर इस समझौते पर हस्ताक्षर करना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि 'चिवनिंग स्कॉलरशिप' के तहत अगले 3 वर्षों तक हर साल 5 छात्रों को ब्रिटेन में पूर्ण छात्रवृत्ति पर पढ़ाई का अवसर मिलेगा और यह ब्रिटेन व भारत के बीच गहराते रिश्तों का प्रतीक है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख