suvichar
✕

यति नरसिंहानंद ने फिर दिया विवादास्पद बयान, गांधीजी को बताया 100 करोड़ हिन्दुओं का हत्यारा

Updated: शनिवार, 16 जुलाई 2022 (12:36 IST)
गाजियाबाद। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि ने एक बार फिर से विवादित टिप्पणी करके सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कटघरे में खड़ा किया है। उनका यह वीडियो ट्विटर पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 100 करोड़ हिदुओं का हत्यारा बताते हुए हिन्दूविरोधी और हिन्दू दुर्दशा का कारण माना है। उनका कहना है कि महात्मा गांधी के कारण ही महात्मा और संत जेल की सलाखों में जा रहे हैं।
 
मिली जानकारी के मुताबिक 13 जुलाई 2022 को यति नरसिंहानंद का ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो द्वारा उन्‍होंने महात्‍मा गांधी पर हिन्दुओं के नरसंहार का आरोप लगाते कहा है कि हम पूरे भारत में अभियान चलाने वाले हैं कि महात्‍मा गांधी ने 100 करोड़ हिन्दुओं की हत्‍या करवा दी और भारत पर मुसलमानों का अधिकार करवा दिया।
 
पुलिस दरोगा रामसेवक की तहरीर पर गाजियाबाद मसूरी थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में लिखा गया है कि 13 जुलाई रात्रि करीब 11 बजकर 8 मिनट पर 2 मिनट 20 सेकंड का वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ। इसमें यति नरसिंहानंद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
पुलिस ने राष्‍ट्रपिता पर अमर्यादित व अभद्र टिप्‍पणी के लिए आईपीसी की धारा 153 ए (2) और 505 (2) के तहत केस दर्ज किया है। इस केस में झूठ बोलकर 2 समुदायों के बीच नफरत फैलाने की धारा भी लगाई गई है। एसपी ग्रामीण ईरज रजा का कहना है कि इस वीडियो की जांच की जा रही है और जांच की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
वीडियो में यति नरसिंहानंद राष्ट्रपिता पर दिए गए बयान को सही मानते हैं। उनका कहना है कि महात्मा गांधी, कांग्रेस और मुसलमानों का पाखंड है। यति नरसिंहानंद का कहना है कि 'राष्ट्रपिता' की उपाधि उन्हें किसने दी है, वे देश के राष्ट्रपिता कैसे हैं? जिसे गांधी को अपना पिता मानना है, माने, हम पर न थोपें कि वे राष्ट्रपिता हैं। देश के लोगों को जागरूक करने के लिए वे एक अभियान चलाएंगे जिसमें 1 लाख लोगों के हस्ताक्षर होंगे जिसके माध्यम से वे बताएंगे कि हिन्दुओं की दुर्दशा का कारण महात्मा गांधी हैं।
 
उन्होंने वीडियो में यह भी कहा कि जो लोग फांसी चढ़ गए और कालापानी में रहे हैं, वे आजादी के नायक हैं। हमारे संविधान में राष्ट्रपिता की कोई उपाधि है ही नहीं। 
 
यति नरसिंहानंद का विवादों से पहले भी नाता रहा है। वे अक्सर मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ बातें बोलते रहे हैं। कुछ समय पहले हरिद्वार धर्म संसद में मुस्लिमों के लिए भड़काऊ भाषण दिया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। पैगंबर साहब पर नूपुर शर्मा के विवादित बयान का उन्होंने समर्थन किया था जिसके चलते पुलिस ने उन्हें नजरबंद किया गया था।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख