biodatamaker

उन्नाव मामले में भ्रामक सूचनाएं फैलाने के आरोप में 8 ट्विटर यूजर्स के खिलाफ मामला

Updated: सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (15:44 IST)
उन्नाव (यूपी)। उन्नाव जिले में असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के संबंध में झूठी एवं भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में 8 ट्विटर खातों और इनके यूजर्स के खिलाफ रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बबुरहा गांव में हुई घटना के मामले में 8 ऐसे ट्विटर खाते चिह्नित किए गए हैं जिनके माध्यम से इस मामले में गलत एंव भ्रामक सूचना फैलाई गई थी। उन्‍होंने बताया कि इन सभी ट्विटर खातों और इनके यूजर्स के खिलाफ सदर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
ALSO READ: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में 15 मई को होगी सुनवाई
उन्‍होंने बताया कि जिन ट्विटर खातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई हैं, उनमें निलिम दत्ता, मोजो स्‍टोरी, जनजागरण लाइव, सूरज कुमार बौध, विजय आम्बेडकर यूपी, अभय कुमार आजाद 97 और राहुल दिवाकर, नवाब सतपाल तंवर भीम सेना चीफ नामक ट्विटर खाते शामिल हैं। इससे पहले उन्‍नाव जिले की पुलिस ने बबुरहा में दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में ट्विटर पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्‍ट करने के आरोप में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
 
गौरतलब है कि बबुरहा गांव में गत 17 फरवरी की शाम खेतों में घास लेने गईं 3 दलित किशोरियों के एक खेत में संदिग्‍ध अवस्‍था में बेसुध पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्‍सकों ने 2 लड़कियों को मृत घोषित कर दिया था जबकि एक लड़की को गंभीर हालत में उन्‍नाव अस्‍पताल ले जाया गया और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

दरगाहों-मस्जिदों में पक्षियों को दाना डालने पर रोक से कश्मीर में बवाल, वक्फ बोर्ड ने बदला आदेश

सौराष्ट्र में भारी बारिश, लंबे अंतराल के बाद बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

अगला लेख