dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश से लौट रहे कार सवार की डंपर से भिड़ंत, 4 की मौत

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (12:21 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में घाटमपुर-हमीरपुर रोड के जहांगीराबाद गांव के सामने भीषण कोहरे के चलते साल के आखिरी दिन दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मध्यप्रदेश के छतरपुर से दामाद के जनाजे में शामिल होकर लौट रहे कार सवारों की डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल हो गए। कार सवार सभी कानपुर शहर के थाना मूलगंज अंतर्गत कुली बाजार के रहने वाले थे।
ALSO READ: कर्नाटक में सड़क दुर्घटना, 8 की मौत, 2 घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुली बाजार निवासी कुरैशा बेगम के छतरपुर निवासी दामाद जाकिर की तबीयत खराब थी और वह 1 महीने से कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। सोमवार को जाकिर की मौत हो गई।
 
जाकिर के परिजनों के साथ उसकी ससुराल कुली बाजार निवासी रिश्तेदार भी उसके शव को लेकर छतरपुर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार होने के बाद कानपुर निवासी रिश्तेदार कार से वापस लौटने लगे। मंगलवार तड़के कार सवार कानपुर-हमीरपुर रोड पर हाईवे किनारे स्थित जहांगीराबाद गांव के सामने ही पहुंचे थे तभी एक डंपर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
 
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए जबकि कार सवार सभी गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिजवाना (38) पत्नी इस्लाम, कार चालक शाहिद (50), सुरैया (40) पत्नी शाहिद, सरताज आलम (34) को मृत घोषित कर दिया जबकि अफसाना (30) पत्नी इरफान व मोईन (30) को गंभीर घायल होने पर हैलट रेफर कर दिया गया। सूचना पर आए परिजन 4 शव देखकर बिलख पड़े।
 
पतारा चौकी इंचार्ज हरिशंभू सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर डंपर नहीं मिला जिससे आशंका जताई जा रही है कि कार सवारों ने ही पीछे से डंपर में टक्कर मारी होगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख