Daily Horoscope
✕

भारी बारिश से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर डेढ़ फुट धंसी सड़क, 5 दिन पहले ही पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Updated: शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (07:47 IST)
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर माधोगढ़ के चिरिया सलेमपुर में भारी बारिश के चलते डेढ़ फुट गहरा गड्ढा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई को ही 296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। विपक्षी नेताओं ने सड़क का वीडियो शेयर पर डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा।
 
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के पांच दिन बाद ही जालौन में एक हिस्सा धंसने पर विपक्षी पार्टियों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख के साथ ही कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के रिकॉर्ड समय में निर्माण को लेकर तंज कसा है।
 
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, 'ये है भाजपा के आधे-अधूरे विकास की गुणवत्ता का नमूना…। उधर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बड़े लोगों ने उद्घाटन किया ही था कि इधर एक हफ़्ते में ही इस पर भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े गड्ढे निकल आए। अच्छा हुआ इस पर रनवे नहीं बना।' 
 
 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, 'गड्ढा मुक्त उत्तर प्रदेश का वादा करने वालों द्वारा बनाया गया नया एक्सप्रेस-वे ही ‘गड्ढा युक्त’ हो गया है।'

<

4 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी जी ने बड़े-बड़े भाषण देकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था आज एक्सप्रेसवे धंस गया है?
बुंदेलखंड में योगी जी का विकास डूब गया! pic.twitter.com/FVoIbjqRm6

— Shiv Narayan Singh (@parihar_narayan) July 21, 2022 >
भाजपा सांसद वरूण गांधी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया और संबंधित अधिकारियों और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 15 हजार करोड़ की लागत से बना एक्सप्रेसवे अगर बरसात के 5 दिन भी ना झेल सके तो उसकी गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। इस परियोजना के मुखिया, संबंधित इंजीनियर और जिम्मेदार कंपनियों को तत्काल तलब कर उनपर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी।
 
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख