biodatamaker

महंगा पड़ा पुलिस कर्मी से पराठे के पैसे मांगना, सिर पर दे मारा डंडा

Updated: रविवार, 7 अगस्त 2022 (11:51 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां पुलिस सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटे हैं और पुलिसकर्मियों को आम जनता के प्रति नरम व्यवहार बरतने की सलाह देते हैं। लेकिन यूपी पुलिस मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पानी फेरते हुए नजर आती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आ रहा है। यहां पर पराठे के पैसे मांगने पर सिपाही को इतना गुस्सा आ गया कि ठेले पर पराठा बेच रहे युवक के सिर पर डंडा मार दिया।
 
पराठा बेच रहा है युवक बेहोश हो गया। यह देख आसपास के व्यापारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने भाग रहे सिपाही को पकड़ लिया और घायल युवक तत्काल गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
 
क्या है मामला - इस्लामनगर कस्बे का रहने वाला दीपक पुलिस चौकी के पास ठेले पर पराठे बेचता है। घायल दीपक ने थाना प्रभारी को बताया कि इस चौकी पर तैनात सिपाही हितेश अक्सर दबंगई दिखाते हुए उससे मुफ्त में पराठा खाता था। देर रात भर सिपाही हितेश पराठा खाने दीपक के पास पहुंचा। पराठा खाने के बाद जब वह चल दिया तब दीपक ने उससे बोला कि साहब पैसे।
 
रुपए मांगने पर सिपाही आग बबूला हो गया और गालियां देने लगा। दीपक ने विरोध किया तो सिपाही ने डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा।
 
क्या बोले थाना प्रभारी - थाना प्रभारी ने बताया सिपाही को कस्बा इस्लामनगर से हटाकर नूरपुर पिनौनी पुलिस चौकी से संबद्ध कर दिया गया है। अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख