Bhai Dooj
✕

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Updated: सोमवार, 10 मार्च 2025 (18:34 IST)
बैंडबाजे के साथ बारात लड़की के घर पहुंची, अग्नि को साक्षी मानकर फेरे पड़े, दुल्हन पिया के साथ डोली में ससुराल पहुंच गई, लेकिन सुहागरात की सेज पर ऐसा क्या हुआ कि नवयुगल दंपति मृत मिले। जिसने भी यह सुना कि सुहागरात में दुल्हा-दुल्हन इस दुनिया को अलविदा कह गए, सहज रूप से विश्वास नहीं कर पाया। दुल्हन-दूल्हे का कमरा अंदर से बंद था, बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता था, इसलिए मौत के इस सनसनीखेज मामले में हत्या और आत्महत्या मामले की जांच की जा रही है।
 
उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले के थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला में एक घर अंदर से सुहाग सेज पर दुल्हा-दुल्हन संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। दुल्हन का नाम शिवानी है जबकि दुल्हे का नाम प्रदीप है। 24 वर्षीय प्रदीप की शादी 22 वर्षीय शिवानी के साथ 7 मार्च को हुई थी। शनिवार में बारात मुरावन टोला वापस आई थी, घर में रिश्तेदार जुटे हुए थे, रविवार में रिसेप्शन का कार्यक्रम था, उसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। लेकिन रिसेप्शन से पहले ही शनिवार की रात्रि में प्रदीप और शिवानी खाना खाकर रात्रि में 10 बजे सुहागरात के लिए अपने कमरे में गए।

रविवार सुबह 7 बजे घर के लोग उन्हें उठाने के लिए कमरे पर पहुंचे तो अंदर से कोई रिसपॉन्स नही मिला, हड़कंप मच गया। आनन-फानन में खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश पाया तो वहां का नजारा देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हे का शव बंद कमरे में फंदे से लटका हुआ था जबकि दुल्हन मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दिया। आशंका व्यक्त की जा रही कि प्रदीप ने पहले शिवानी की गला दबाकर हत्या कि है और उसके बाद फांसी पर लटककर खुद भी जान दे दी है। 
 
पुलिस के मुताबिक कमरा अंदर से बंद था। इसलिए किसी बाहरी व्यक्ति भीतर नही कर सकता है। दूल्हा-दुल्हन पक्ष ने किसी पर कोई भी संदेह व्यक्त नही किया है। मौके से फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्रित किए है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वही सूत्रों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम में दुल्हन की मौत गला दबाने और दूल्हे की मौत लटकने से आई है। 
 
रिसेप्शन से पहले सुहागसेज पर दूल्हा-दुल्हन की मौत स्तब्ध कर देने वाली है। प्रदीप और शिवानी के परिजनों ने लगभग 7 माह पहले यह रिश्ता तय किया था। उसके बाद दोनों की लगातार फोन पर बात भी होती रही है। धूमधाम से रस्मों रिवाज के मुताबिक विवाह हुआ। लेकिन डोली दूल्हे के घर आने के बाद नवयुगल की मौत का रहस्य सकते में डाल रहा है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख