ramcharitmanas

मेरठ में भाजपा नेता के सिर चढ़ी जीत, SP को दी धमकी

धमकाते हुए कहा कि सरकार आज भी हमारी है कल भी रहेगी, समझ लें

Updated: बुधवार, 5 जून 2024 (12:23 IST)
मेरठ में भाजपा नेता की हनक सिर चढ़कर बोल रही है। मेरठ में अरुण गोविल की जीत में शामिल होने आए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनीत शारदा खाकी वर्दी से गाड़ी मतगणना स्थल के अंदर ले जाने को उलझते नजर आए। भाजपा के इस नेता ने एसपी अनित कुमार को धमकाते हुए कहा कि 'बोलने का लहजा सीख लें, सरकार मेरी है, आज भी है और कल भी मेरी ही सरकार रहेगी।'

ALSO READ: Election Results 2024 : कम मतदान से भाजपा को नुकसान, इन 6 चरणों में घटी NDA की 58 सीटें
 
भाजपा नेताओं की हनक अब भी सिर चढ़कर बोल रही : भाजपा में भाजपा सांसद चुने जाने के बाद और खाकी पर रौब गालिब करते हुए विनीत शारदा की तल्खी से समझा जा सकता है कि भाजपा के नेताओं की हनक अब भी सिर चढ़कर बोल रही है। पुलिस से उलझते हुए भाजपा नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को गिनती चल रही थी। शाम होते ही जैसे पता कि भाजपा के अरुण गोविल के जीत गए हैं तो नेताओं ने मतगणना स्थल कृषि विश्वविद्यालय की तरफ रुख किया। अपने नए सांसद चुने जाने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा मतगणना स्थल पर पहुंचे।

ALSO READ: 24 साल बाद खत्म हुआ नवीन पटनायक राज, ओडिशा में अब भाजपा सरकार
 
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी गेट के बाहर सुरक्षा में तैनात पैरामिलेट्री फोर्स के पुलिस जवानों ने विनीत शारदा की गाड़ी को अंदर जाने से रोक दिया जिस पर वे आपा खो बैठे और मतगणना स्थल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से उलझ गए। उन्होंने अपनी इज्जत की दुहाई दी, नाक का सवाल बताते हुए एसपी क्राइम से कहा कि आप मुझे जानते नहीं हैं, अंदर गाड़ी जाने दें।
 
एसपी ने व्यवस्था का हवाला देते हुए कार पार्किंग में लगाने की बात कहीं और आदेश का हवाला देते हुए उच्चाधिकारियों से बात करने के लिए कहा जिस पर वे आगबबूला हो गए और एसपी क्राइम अनीत कुमार को धमकी देते हुए खरी-खोटी सुना डाली।
 
यह कहा शारदा ने : शारदा ने धमकी देते हुए कहा कि आज भी हमारी सरकार है और कल भी हमारी सरकार रहेगी। समझ लें, देख लूंगा। इस पर एसपी ने कहा कि मैं आपकी ड्यूटी नहीं कर रहा हूं, ऐसी बात मत कीजिए। खाकी और भाजपा नेता की नोकझोंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख