biodatamaker

कोलकाता में बनाई होगी रणनीति, पहले यूपी में बचाएं अखिलेश यादव अपनी जमानत : सुब्रत पाठक

Updated: सोमवार, 20 मार्च 2023 (22:31 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात में आयोजित किसान मेले में शिरकत करने पहुंचे कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कोलकाता में कोई भी रणनीति बनाई हो, पहले उत्तरप्रदेश में वे अपनी जमानत ही बचा लें ये बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता फिर से भारतीय जनता पार्टी को चुनने जा रही है।
 
कांग्रेस ने दिया भ्रष्टाचारियों को संरक्षण : भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि कांग्रेस के पतन का मुख्य कारण यह है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कभी लड़ाई ही नहीं लड़ी। कांग्रेस ने तो भ्रष्टाचारियों को संरक्षण ही दिया है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 'न खाऊंगा और न खाने दूंगा' और भाजपा उसी राह पर चल रहीं है जिसके चलते भ्रष्टाचारियों के ऊपर कार्रवाई जारी है।
 
इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के 'भाजपा में जो जाता है, वह भाजपा की वॉशिंग मशीन वो साफ-सुथरा हो जाता है' बयान का जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश यादव कभी भाजपा के पास आए हैं क्या? जब आएंगे तब देखते हैं।
 
हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है: भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने सपा विधायक के यूपी पुलिस को 'भाजपा उत्तरप्रदेश पुलिस' वाले बयान को लेकर कहा कि जो लोग माफियाओं को सरकार रहते हुए संरक्षण देते थे, पालते थे, गुंडों को बढ़ावा देते थे, ऐसे लोगों की बातों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिसको जो कुछ कहना है, कहने दीजिए।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- बहुत बड़ा मुद्दा, लोगों की गाड़ियां हो रहीं खराब, BJP ने बताया खराब पटकथा

Kanwar Yatra : कांवड़ में दिखी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की अमरगाथा, शिवभक्तों ने अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि

Kangana Ranaut : कंगना रनौत का यू-टर्न! Gen Z को बताया भारत की 'सबसे बड़ी ताकत', कुछ दिन पहले प्रदर्शनकारियों को कहा था 'जेनरेशन गटर'

दिल्ली-NCR में भारी बारिश के बाद हाहाकार, कई इलाकों में जलभराव, घंटों जाम में फंसे लोग, सड़कों पर भरा कमर तक पानी

अगला लेख