ramcharitmanas
✕

यूपी के भाजपा विधायक बोले, पुलिस लूट मचा रही है

Updated: रविवार, 4 जून 2023 (13:15 IST)
Uttar Pradesh News : कानपुर पुलिस अपने कारनामों के चलते आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती है। इसके चलते कई बार पुलिस के अधिकारियों को शर्मसार भी होना पड़ता है। अब ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा विधायक अभिजीत सिंह पुलिस के ऊपर लूट मचाने का आरोप लगाया। वे कह रहे हैं कि सरकार ने किसी को लूट मचाने का लाइसेंस नहीं दिया है।
 
हालांकि, बीजेपी विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
 
वायरल वीडियो में बिठूर विधानसभा से बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि योगी जी ईमानदारी की बात कर रहे हैं। यह पुलिस लूट मचा रही है। यह मैं नहीं होने दूंगा। सरकार योगी जी की है। किसी को लूट का लाइसेंस नहीं दिया। शनिवार तक का समय देता हूं ठीक कर सकते हैं तो ठीक कर लीजिए। नहीं तो शनिवार को मैं जनता के साथ थाने में बैठने आ रहा हूं।
 
बीजेपी विधायक के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वही आनन-फानन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया है कि प्रकरण में गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है, जांच के बाद जांच तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख