Hanuman Chalisa

टोल पर भाजपा विधायक की दबंगई, टोल कर्मचारी को थप्पड़ मारकर टोल कराया फ्री

हिमा अग्रवाल
रविवार, 25 जुलाई 2021 (09:00 IST)
मुख्य बिंदु
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई भाजपा विधायक की दबंगई की तस्वीरें
  • आगरा से मथुरा जा रहे विधायक पूरन प्रकाश का महुअन टोल पर हंगामा
  • विधायक और टोलकर्मियों में हुआ विवाद 
  • विधायक ने टोल कर्मचारी को जड़े थप्पड़
  • मथुरा। बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश की दबंगई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शनिवार शाम विधायक ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर महुअन टोल को जबरन फ़्री करवा दिया। इतना ही नही उन्होंने टोलकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ भी रसीद कर दिए। दबंग विधायक का यह कारनामा वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
 
आगरा जिले के बलदेव क्षेत्र से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने नेशनल हाईवे स्थित महुअन टोल पर यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि टोलकर्मी बेवजह वाहनों को देर तक रोकते है, जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। जाम की समस्या से राहगीरों और एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 
इसी बात को लेकर विधायक और टोलकर्मियों में विवाद हुआ और विधायक के साथ सिक्योरिटी में चल.रहे पुलिसकर्मियों ने 18 मिनट के लिए टोल फ्री करवा दिया। भाजपा के इस दबंग ने अपने रसूक का फायदा उठाते हुए टोल कर्मचारी के थप्पड़ भी रसीद कर दिए। 
 
वही महुअन टोल मैनेजर सज्जन का कहना कि किसी भी वाहन स्वामी को 30 सेकेंड से ज्ञान टोल पर नही रोका जाता है। शनिवार को शाम के तीसरे पहर में भाजपा विधायक पूरन प्रकाश का काफिला आगरा की तरफ से मथुरा जा रहा था।
 
विधायक के गाड़ी से आगे एक गाड़ी को रोकर उसकी एंट्री की गई, उसमें कुछ समय लग गया, जिसके बाद जैसे ही विधायक जी की गाड़ी आगे पहुंची तो सिग्नल नीचे आ गया और चंद सेकेंड में ऊपर चला गया।
 
 इस पर विधायक आग बबूला होते हुए गाड़ी से नीचे उतरे और टोल पर तैनात कर्मचारियों से नोकझोंक करने लगे। गुस्से में तमतमाते हुए उन्होंने कर्मचारी पर हाथ छोड़ दिया।
 
इसी बीच विधायक के साथियों ने टोल के बाक्स को हटाते हुऐ टोल फ्री कर दिया। इतने पर भी मन नहीं भरा तो उन्होंने अपने रूतबे का इस्तेमाल करते हुए डीएम और एस एसपी को फोन लगा शिकायत करते हुए कहा कि टोल कर्मचारी अपना काम सही ढंग से नहीं करते हैं। जब तक विधायक जी का काफिला टोल पर रहा था, हंगामा चलता रहा।
 
सीसीटीवी मैं विधायक की दबंगई साफ दिखाई दे रही है। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक है और उनके प्रशासन और पुलिस भी कार्रवाई करने में बौनी नजर आ रही है।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख