biodatamaker

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति को मारी गोली

Updated: रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (14:01 IST)
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के बारादरी क्षेत्र में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव कुमार अग्रवाल को शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।
 
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि डॉ. अग्रवाल शनिवार रात ड्राइवर रामदास दिनकर के साथ एकतानगर के पास स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा करने के बाद वह कार में बैठे और रामपुर गार्डन स्थित अपने घर के लिए चल दिए। मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे बढ़ने पर ड्राइवर को तेज आवाज सुनाई दी और उसने कार को सड़क किनारे रोकने का प्रयास किया।
 
पीछे की सीट पर बैठे डॉ. अग्रवाल ने ड्राइवर से गोली लगने की बात कही और अस्पताल ले जाने के लिए कहा। ड्राइवर ने पीछे मुड़कर देखा तो उनके जबड़े से खून बह रहा था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बदमाशों ने कार के पीछे वाली खिड़की के शीशे में गोली मारी थी। एडीजी जोन राजकुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
 
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि परिवार के लोगों से बातचीत हुई है। उन्होंने कुछ बातें बताई है। उसके आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि डॉक्टर केशव की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस हमलावरों की मौके पर लगे सीसीटीवी के आधार पर तलाश कर रही है। हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। (वार्ता) 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

अगला लेख