biodatamaker

हैवानियत! बरेली में पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

Updated: शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (12:44 IST)
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में नाबालिग ने अपने पिता पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने शनिवार को बताया कि पीड़िता ने आपबीती रिश्तेदारों के साथ साझा की थी, जिनके जरिए पुलिस को घटना की जानकारी मिली। थाना प्रेमनगर में शुक्रवार शाम इस सिलसिले में रिपोर्ट दर्ज की गई। 
 
पीड़िता ने यह भी बताया था कि पिता ने उसे धमकी दी थी कि उसने किसी से भी दुष्कर्म के बारे में कुछ भी कहा तो वह उसे पर जान से मार देगा। सजवाण ने बताया कि गुलाब नगर में घोसी वाली मस्जिद के पास रहने वाली किशोरी ने बताया कि उसकी मां का दो साल पहले निधन हो गया था।
 
लड़की ने बताया कि करीब 1 महीने से उसका पिता उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था, शुरू में वह समझती रही कि पिता उसके साथ हंसी-ठिठोली और लाड़-प्यार कर रहा है, लेकिन 28 अक्टूबर की रात जब वो रसोई में खाना बना रही थी तब पिता ने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
बाद में उसे किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन पिता की गैरमौजूदगी में पीड़िता शुक्रवार को रिश्तेदारों के साथ एसएसपी से मिली थी।
 
प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक अवनीश यादव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर थाना प्रेम नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के घर गई थी, लेकिन वह फरार हो गया है। पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 
 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख