ganesh chaturthi

बाराबंकी में बालू से लदे ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, जानिए क्यों हुआ हादसा...

Updated: गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (11:02 IST)
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में दिन निकलते ही बस और ट्रक के बीच हुए जबरदस्त टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
 
आज तड़के दिल्ली से बहराइच की तरफ एक जा डबल डेकर वोल्वो बस जा रही थी, अचानक से यह बस देवा इलाके में बाबुरिहा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे बालू से लदे ट्रक से टकरा गई।
 
लोगों के मुताबिक सड़क पर पशु आ रहे थे, उनको बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार से आ रही बस और ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे, जिनमें से 9 यात्रियों की मौत होना बताया जा रहा है।
 
हादसे में घायलों को बाराबंकी जिला अस्पताल और गंभीर रूप से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख