dharma sangrah
✕

बांदा जेल से कैदी फरार, मचा हड़कंप

Updated: सोमवार, 7 जून 2021 (12:28 IST)
बांदा (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश में बांदा जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव के रहने वाले विचाराधीन बंदी विजय आरख के बांदा जेल से रविवार शाम करीब 7.30 बजे भाग जाने की सूचना मिली है, लेकिन जेल प्रशासन ने अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज करवाई।

ALSO READ: पाकिस्तान में 2 ट्रेनों के बीच टक्कर, कम से कम 30 लोगों की मौत तथा 50 घायल
 
एएसपी ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल सका कि बंदी कहां से और कैसे जेल से भाग गया।  उन्होंने बताया कि फरार बंदी विजय को डकैती और अन्य गंभीर धाराओं के तहत 6 फरवरी को जेल भेजा गया था। गौरतलब है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी भी इसी जेल में कैद है। उसे जेल में रखे जाने की तिथि से जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लेकिन, कई चक्र की सुरक्षा तोड़ कर बंदी के फरार होने से जेल व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख