sundarkand
✕

यूपी में हाथरस जैसी हैवानियत, रिक्शा से ड्रिप लगी हालत में घर पहुंची गैंगरेप पीड़िता, दर्दनाक मौत

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (10:01 IST)
बलरामपुर। यूपी के हाथरस के बाद अब बलरामपुर में एक 22 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के मुताबिक, उनकी बेटी रिक्शा से बेहद दयनीय हालत में घर पहुंची। उसके हाथ में ड्रीप लगी हुई थी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

वेबदुनिया संवाददाता अवनीश कुमार ने बलराम पुलिस अधीक्षक के हवाले से बताया कि मृतका के भाई द्वारा नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के हाथ पैर तोड़ने संबंधी बात असत्य है। पोस्टमार्टम से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
 
DM व SP द्वारा परिजनों से मिलकर सांत्वना दी गई तथा उन्हें 6 लाख 18 हजार रू की मुआवजा राशि का अनुमति पत्र दिया गया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोल खुलने के डर से दरिंदों ने छात्रा की कमर और दोनों टांगों को तोड़ दिए। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को करीब दस बजे कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी। तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था।

काफी देर तक संपर्क नहीं हो पाया तो वह सभी घबरा गए। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनकी बेटी रिक्शे पर बैठकर घर की तरफ आ रही है, लेकिन उसके हाथ में पट्टी थी और उसकी गंभीर स्थिति थी। लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वाला ड्रिप लगा हुआ था।

परिजन उसे लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए लेकिन गम्भीर हालात देखते हुए उसने लखनऊ ले जाने को कहा। परिजनों के मुताबिक जिले के तुलसीपुर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख