sundarkand

Weather update : देश में मानसून की विदाई के बीच कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (09:54 IST)
नई दिल्‍ली। देश में मानसून विदाई की ओर है। हालांकि इस बीच आज ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, पूर्वोत्तर भारत, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।

स्‍काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती सिस्टम उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और इससे सटे सिक्किम के ऊपर भी दिखाई दे रहा है। अरब सागर के उत्तर-पूर्वी भागों और इससे सटे दक्षिणी तटीय गुजरात के पास हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम है। उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के हिस्सों पर एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है।

बीते 24 घंटे के दौरान ओडिशा के तटीय हिस्सों, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। एक-दो जगहों पर भारी वर्षा भी देखने को मिली। अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, केरल, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटे के दौरान तटीय ओडिशा, आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत और केरल में भी हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर बौछारें गिरने का अनुमान है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिणी राजस्थान के साथ-साथ जम्मू कश्मीरउत्तरी भागों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है। लेकिन जाते-जाते मानसूनी बादल कहीं-कहीं हल्की बारिश करा सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम हवा के निम्न स्तर में बदलाव, नमी की मात्रा में कमी और बारिश नहीं होने से ऐसे संकेत हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के और कुछ भागों, पंजाब के शेष हिस्सों, पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से वापसी कर गया है। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, इस बार दिल्ली में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

अगला लेख