dharma sangrah
✕

बाबू कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार होगा नरौरा में, अंतिम यात्रा शुरू

Updated: सोमवार, 23 अगस्त 2021 (10:22 IST)
अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। बाबू कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास बुलंदशहर के नरौरा गंगा बास घाट पर दोपहर 2 से 3 बजे के मध्य किया जाएगा। पैतृक निवास लाने से पहले उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। उसमें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं और वे अंतिम संस्कार तक मौजूद रहेंगे। अंतिम संस्कार में अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत बड़े दिग्गजों के रहने की उम्मीद है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है जिसके चलते VVIP को दिक्कत परेशानी न हो, वहां पर वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है।

ALSO READ: आज नरौरा में गंगा नदी के तट पर कल्याण सिंह को दी जाएगी अंतिम बिदाई
 
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा अलीगढ़ के होलकर स्टेडियम से उनके पैतृक गांव मढ़ौली के लिए निकल चुकी है और लगभग आधा घंटे बाद बुलंदशहर पहुंच जाएंगी। बाबूजी के शव को उनके पैतृक निवास स्थान बुलंदशहर अतरौली के मढ़ौली गांव में लगभग 2 घंटे आमजनों के दर्शनों के लिए रखा जाएगा। बाबूजी की अंतिम यात्रा में अलीगढ़ में बड़ी संख्या में सड़क के दोनों तरफ उनके अनुयायी अंतिम दर्शन के लिए खड़े हुए हैं। फिलहाल अलीगढ़ से बुलंदशहर की सड़कों पर चारों तरफ 'जय श्रीराम' का उद्घोष गूंज रहा है।

ALSO READ: मुलायम के गढ़ में कल्याण सिंह के बगैर पूरा नहीं होता था भाजपा का चुनावी शंखनाद, जानिए वजह...
 
बाबू कल्याण सिंह पैतृक गांव से राजनीति में आए थे और 2004 में बुलंदशहर सीट से सांसद रहे। सन् 1996 में बुलंदशहर की विधानसभा सीट डिबाई से विधायक भी बने थे। जहां आज बाबू कल्याण सिंह का नरौरा में अंतिम संस्कार होना है, वह डिबाई विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। बाबूजी की अंतिम यात्रा पूरे सम्मान के साथ पैतृक गांव लाई जा रही है। उनके पार्थिव शरीर के वाहन के आगे मोटरसाइकल पर पुलिसकर्मी चल रहे हैं। दोपहर में नरौरा बास घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख