suvichar

रामपुर जेल में एक रात गुजारने के बाद आजम खान को सीतापुर जेल भेजा गया

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (09:17 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व सांसद आजम खान, पत्नी तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को एक रात रामपुर जेल में रखने के बाद गुरुवार सुबह तड़के सीतापुर जेल के लिए भेज दिया गया। इसके पीछे की मुख्य वजह कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसको देखते हुए फैसला लिया गया है।
ALSO READ: फर्जी जन्म प्रमाण मामले में सपा सांसद आजम खान ने पत्नी-बेटे के साथ कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए जेल
जानकारी के अनुसार बुधवार को ही रामपुर के कप्तान ने कोर्ट से गुहार लगाते हुए कहा था कि आजम खान व उनके परिवार को रामपुर की जेल में न रखकर उन्हें बरेली या किसी अन्य जेल में भेजा जाए, क्योंकि रामपुर की जेल में रखने से रामपुर की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। 
 
कोर्ट ने कप्तान की गुहार को बुधवार को ही मंजूरी भी दे दी थी। इसके चलते गुरुवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजम खान को परिवार सहित सीतापुर की जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इसकी पुष्टि सीतापुर के जेल अधीक्षक ने भी की है।
 
गौरतलब है कि बुधवार को आजम खान ने परिवार सहित रामपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद कोर्ट ने 2 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में आजम खान के साथ पत्नी व बेटे को भी जेल भेज था।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख