Daily Horoscope
✕

Delhi Violence : दिल्ली हिंसा में IB अफसर की मौत के मामले में AAP पार्षद शक के घेरे में

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (09:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा में आईबी अफसर अंकित शर्मा की मौत हो गई थी। चांदबाग नाले में अंकित शर्मा का शव मिला था। आशंका जताई जा रही थी कि दंगाइयों ने अंकित शर्मा की हत्या कर दी है। अंकित शर्मा के परिजनों ने अपने बेटे की मौत के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षद हाजी ताहिर हुसैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ALSO READ: Delhi Violence Live updates : दिल्ली हिंसा में 34 लोगों की मौत, 7 घायलों ने दम तोड़ा, 18 पर FIR दर्ज, 106 लोग गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है‍। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ उपद्रवी एक मकान की छत से पत्थर और पेट्रोल बम नीचे फेंक रहे हैं। समाचार चैनलों के मुताबिक जिस मकान की छत से हमला हो रहा है, वो मकान मुस्तफाबाद विधानसभा में नेहरू विहार वार्ड से आम आदमी पार्टी के पार्षद हाजी ताहिर हुसैन का बताया जा रहा है। ताहिर हुसैन पर हिंसा फैलाने का आरोप लग रहा है।
ALSO READ: दिल्ली हिंसा में पुलिस को फटकार और BJP नेताओं पर FIR के निर्देश देने वाले HC के जज मुरलीधर का तबादला
हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। समाचार चैनलों पर ताहिर ने माना कि यह घर उन्हीं का है, लेकिन उन्होंने कहा कि जिस समय यह हमला हुआ, वे घर पर नहीं थे। दिल्ली हिंसा में 34 लोगों की मौत की खबर है। गुरुवार को 7 घायलों की मौत हो गई। हालांकि बुधवार को किसी प्रकार की हिंसा की खबरें नहीं आईं।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख