dharma sangrah

आजम खान 23 माह बाद जेल से बाहर आए, सभी 72 मामले में मिली जमानत

यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए। वे 23 महीने के बाद जेल से बाहर आए हैं। उन्हें सभी 72 मामलों में जमानत मिल गई है। जानिए कैसी थी रामपुर सीट पर उनकी पकड़।

Updated: मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 (13:02 IST)
Azam Khan news in hindi : यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए। वे 23 महीने के बाद जेल से बाहर आए हैं। उन्हें सभी 72 मामलों में जमानत मिल गई है।
 
आजम खान को मंगलवार की सुबह करीब सात बजे ही जेल से रिहा किया जाना था लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से उन्हें दोपहर 12 बजे जेल से रिहा किया गया।  
 
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने आजम खान को गलत केस में फंसाया है लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत दी है। इसके लिए हम कोर्ट का स्वागत करते हैं। उन पर सैकड़ों केस लगाए गए हैं। समाजवादी पार्टी उनकी पूरी मदद कर रही है।
 
कौन हैं आजम खान : आजम खान समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके आजम खान रामपुर विधानसभा क्षेत्र से नौ बार विधान सभा के सदस्य रहे हैं। आजम खान के ऊपर 72 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में उन्हें सजा भी हुई। वे लोकसभा और राज्यसभा में भी सांसद रह चुके हैं। 
 
42 साल आजम खां के परिवार के पास रही रामपुर सीट : वर्ष 1980 से ही आजम खां के परिवार का कब्जा रहा। वह वर्ष 1980 में जनता पार्टी सेक्युलर के टिकट पर पहली बार रामपुर सदर से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद 1985 में लोकदल, 1989 में जनता दल, 1991 में जनता पार्टी और 1993 में समाजवादी पार्टी के विधायक चुने गए।
 
हालांकि, वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस के अफरोज अली खां से पराजय का सामना करना पड़ा, लेकिन वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में आजम खां ने फिर रामपुर सदर सीट पर कब्जा जमा लिया।
 
उसके बाद वर्ष 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आजम खां ही विधायक रहे। वर्ष 2019 में रामपुर लोकसभा चुनाव जीतने पर उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद अक्टूबर 2019 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी तजीन फातिमा सपा के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचीं थी। 2022 में पहली बार इसी सीट पर भाजपा ने चुनाव जीता।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

अगला लेख