1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. One million lamps will illuminate the crescent-shaped ghats of Kashi
Last Updated :वाराणसी , सोमवार, 22 सितम्बर 2025 (21:02 IST)

योगी सरकार, देव दीपावली, गंगा महोत्सव, 10 लाख दीप, काशी के घाटों पर जलेंगे दीप

Yogi government
  • देव दीपावली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
  • गाय के गोबर से बने एक लाख दीप भी होंगे प्रज्ज्वलित
  • देव दीपावली के अनुपम दृश्य को देखने बड़ी संख्या में देश और विदेश से काशी आते हैं मेहमान 
  • 1 से चार नवंबर तक राजघाट पर होगा चार दिवसीय गंगा महोत्सव 
  • लेजर शो के माध्यम से चेत सिंह घाट पर दिखाई जाएगी काशी से जुड़ी धार्मिक कथाएं 
  • गंगा पार रेत पर प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी भी होगी  
Yogi government : योगी सरकार देव दीपावली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गई है। प्रांतीय मेला के रूप में घोषित देव दीपावली 5 नवंबर को मनाई जाएगी। इस पर वाराणसी के घाटों को 10 लाख से अधिक दीपों से रोशन किये जाने की योजना है। इनमें से करीब एक लाख दीप गाय के गोबर से बने होंगे। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। देव दीपावली पर दीपों की माला पहने हुए काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की  अलौकिक व अद्भुत छटा दिखाई देगी। देव दीपावली के अनुपम दृश्य को देखने बड़ी संख्या में देशी और विदेशी मेहमान काशी आते हैं। देव दीपावली पर लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी भी होगी। 
 
सरकार व जनसहभागिता से प्रज्ज्वलित होंगे दीप : योगी सरकार और जनसहभागिता से 10 लाख से अधिक दीप घाटों, तालाबों और कुंडों  पर जगमगाते दिखेंगे। विश्वविख्यात देव दीपावली को योगी सरकार द्वारा प्रांतीय मेला घोषित किये जाने के बाद इसे और अधिक भव्य स्वरूप मिल गया है। संयुक्त निदेशक (पर्यटन) दिनेश कुमार ने बताया कि देव दीपावली पर 10.10 लाख दीपों से गंगा के घाट रोशन किये जाएंगे। इनमें से कुछ डिजाइनर दीप भी होंगे। इनमें से एक लाख दीप गाय के गोबर से बने होंगे। इसके अलावा घाटों की साफ़-सफाई होगी और गंगा किनारे के ऐतिहासिक घाटों को फसाड लाइट और इलेक्ट्रिक लाइट से रोशन किया जाएगा। 
 
1 से 4 नवंबर तक होगा गंगा महोत्सव : पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि देव दीपावली से पहले 1 से 4 नवंबर तक राजघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम "गंगा महोत्सव" का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय कलाकारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा चेत सिंह घाट पर लेज़र शो के माध्यम से काशी से जुड़ी धार्मिक कथाएं दिखाई जाएंगी। गंगा पार रेत पर प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का भी शो किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। देव दीपावली पर इस अनोख़ी छटा को देखने  बड़ी तादाद में देश-विदेश से पर्यटक काशी आते हैं। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बाजरा, बोट, क्रूज़ सभी फुल हो जाते हैं।
Edited by: Vrijenddra Singh Jhala