Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत

Updated: बुधवार, 19 जून 2024 (14:49 IST)
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की बुधवार सुबह अपने ही हथियार से चली गोली लगने से मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की है? पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे घटी।

ALSO READ: प्रेमी युगल का दु:खद अंत, प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने किया सुसाइड!
 
पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) का जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा (25) यहां कोटेश्वर मंदिर के सामने वीआईपी गेट के पास तैनात था। पुलिस ने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
 
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की? पिछले साल 25 अगस्त को घटी इसी तरह की घटना में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) के एक कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई थी। तब भी बताया गया था कि उन्हें अपने ही सर्विस हथियार से गोली लगी थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमला, टीएमसी का दावा कपड़ों में हथियार छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख