Hanuman Chalisa

कोरोना के चलते अयोध्या में सादगी से मनी भगवान श्रीचंद्र जयंती

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (22:27 IST)
अयोध्या। उदासीन संप्रदाय के संस्थापक भगवान श्रीचंद्र जी का पूरा जीवन सनातन धर्म के प्रचार व प्रसार में समर्पित रहा। उनके द्वारा उदासीन आश्रमों की स्थापना कर सनातन धर्म को नई गति देने का प्रयास किया गया।
 
अयोध्या में स्थापित संगत ऋषि उदासीन आश्रम सनातन धर्म की प्रमुख धरोहर है। यहां पर सनातन परंपरा, धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन और गुरुकुल प्रथा को जीवित रखने व समाज की सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। 27 अगस्त को भगवान श्रीचंद्र जी का 526वां जयंती महोत्सव मनाया गया।
 
ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर परिसर में बनेगी नक्षत्र वाटिका, जानिए 27 नक्षत्रों के पेड़-पौधों के बारे में...
आश्रम के प्रमुख महंत डॉ. भरत दास जी महाराज ने बताया कि विगत वर्षों में इस जयंती महोत्सव को बड़े व्यापक स्तर पर भव्य व दिव्य रूप में मनाते रहे हैं, किन्तु इस बार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कई कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं। श्रीचंद्र भगवान जो कि हम सभी के लिए परम आराध्य हैं। इसलिए उनका प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले आश्रम की परंपरा के अनुसार अभिषेक व विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। 
 
ALSO READ: अयोध्या में राम लला के दर्शन करना चाहते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया
 
गुरु नानक देव जी के पुत्र के रूप में जन्म : डॉ. भरत दास ने बताया की उदासीनाचार्य भगवान श्रीचंद्र जी महाराज का जन्म भाद्रपद शुक्ल नवमी विक्रम संवत 1551 में माता सुलक्षणा के गर्भ से गुरु नानक देव जी के पुत्र के रूप में हुआ था। श्रीचंद्र जी महाराज आत्मनिष्ठ दृढ़ सकंल्प, योग साधाना व पारदर्शिता के धनी थे।
 
उन्होंने जन कल्याणार्थ अनेक रचनाएं की हैं। भरत दास जी महाराज ने बताया कि पूरे विश्व में कोरोना महामारी के कारण श्रीचंद्र भगवान और आश्रम से जुड़े अनुयायियों को नहीं बुलाया गया। क्योंकि वर्तमान समय में कोरोना पूरे भारत में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। 
 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

Top News 13 July: US ने ईरान पर फिर बरसाए बम, 80 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, दिल्ली में EV सब्सिडी नियम बदले

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

अगला लेख