ramcharitmanas
✕

औरैया में भी मेरठ जैसा मामला, पत्नी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या

शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी ने दी सुपारी, पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और धन लेकर हत्या करने वाले अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया है

Updated: मंगलवार, 25 मार्च 2025 (10:52 IST)
Uttar Pradesh crime news : उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड की तरह औरैया जिले में भी इससे मिलता-जुलता मामला सामने आया है। सहार क्षेत्र में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी की मदद से सुपारी देकर हत्या करवा दी। औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र की यह घटना दिलीप यादव (25) और प्रगति यादव (22) की शादी के बमुश्किल 15 दिन बाद 19 मार्च को हुई। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और धन लेकर हत्या करने वाले अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ALSO READ: मेरठ सौरभ हत्याकांड : मुस्कान का होगा प्रेग्नेंसी टेस्ट, बिगड़ी साहिल की तबीयत, सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
 
सहार थाना के प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना वाले दिन 19 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खेत में घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
 
उन्होंने बताया कि दिलीप को 19 मार्च की रात सैफई अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे ग्वालियर और फिर 19 मार्च को आगरा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे 20 मार्च को औरैया के एक अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन 21 मार्च की रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान दिलीप यादव की पत्नी प्रगति यादव, उसके प्रेमी अनुराग उर्फ ​​मनोज और रामजी चौधरी के रूप में हुई है। ALSO READ: पति सौरभ के कत्ल के बाद मुस्कान ने प्रेमी साहिल संग खेली थी होली, बेवफाई और धोखे की दारुण कथा
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग उर्फ ​​मनोज ने मिलकर दिलीप की हत्या की साजिश रची थी। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने दिलीप की हत्या के लिए रामजी चौधरी को दो लाख रुपए की सुपारी दी थी। चौधरी ने दिलीप को धोखे से बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठा कर खेतों की तरफ ले गया, जहां उसने दिलीप के साथ मारपीट की और गोली मार दी। इसके बाद वह दिलीप को मरा समझकर फरार हो गया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिलीप की शादी इसी महीने पांच मार्च को प्रगति के साथ हुई थी। प्रगति का प्रेम प्रसंग गांव के ही अनुराग से था। प्रगति और उसके प्रेमी ने मिलकर दिलीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची और अछल्दा निवासी रामजी चौधरी को दो लाख रुपए की सुपारी देकर दिलीप की हत्या का काम सौंपा।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख