Hanuman Chalisa
✕

उत्तर प्रदेश में समय पर ही होंगे विधानसभा चुनाव, तारीखों की घोषणा 5 जनवरी के बाद

Updated: गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (12:30 IST)
लखनऊ। चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे। हालांकि चुनाव के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। 
 
उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए मुख्‍य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि उन्होंने इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान राज्य के सभी 75 जिलों के कलेक्टर एवं एसएसपी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यूपी के सभी राजनीतिक दल चाहते हैं कि चुनाव समय पर होने चाहिए। 
 
मुख्‍य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कुछ दलों ने सुझाव दिया है कि रैलियों की संख्या सीमित होनी चाहिए। इससे सभाओं में जुटने वाली भीड़ पर रोक लग सकेगी। इसके साथ ही घनी आबादी वाले इलाकों में पोलिंग बूथ नहीं बनाने के सुझाव भी सामने आए। 
 
उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। चुनाव की तारीखों का ऐलान भी 5 जनवरी के बाद ही किया जाएगा। चंद्रा ने कहा कि राज्य में मतदाताओं की संख्या 15 करोड़ से ज्यादा है। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख