sundarkand
✕

मुश्‍किल में सपना चौधरी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

Updated: मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (08:53 IST)
लखनऊ। लखनऊ की एक अदालत ने लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी के खिलाफ एक नृत्य कार्यक्रम रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे नहीं लौटाने के मामले में सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
 
अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है। नवंबर 2021 में भी इसी अदालत द्वारा मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके बाद सपना चौधरी ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी।
 
सपना चौधरी को सुनवाई के लिए सोमवार को हाजिर होना था लेकिन चौधरी अदालत में हाजिर नही हुईं और न ही उनकी ओर से कोई अर्जी दी गई। इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया।
 
उप निरीक्षक फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को शहर के आशियाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। उन्होंने आरोप लगाया था। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का एक डांस कार्यक्रम होना था जिसकी हजारों टिकट भी बिक चुकी थी। सपना चौधरी एडवांस रकम लेने के बाद भी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंची, जिसकी वजह से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख