sundarkand

सेना के हवलदार की इलाज के दौरान मौत, सीएम योगी ने की 50 लाख व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा

Updated: शनिवार, 19 मार्च 2022 (11:12 IST)
कन्नौज। कन्नौज के छिबरामऊ तहसील के गांव नौली निवासी कुलदीप मिश्रा जम्मू-कश्मीर में सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। 4 माह पहले ही उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में हुई थी। जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते ड्यूटी के दौरान वे बर्फबारी का शिकार हो गए थे। इसके चलते कुलदीप के पैरों में दिक्कत शुरू हो गई थी।  7 नवंबर 2021 को उन्हें लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फरवरी 2022 में उनका एक पैर काटना पड़ा था, तब से उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था।
 
बुधवार रात करीब 2 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन गुरुवार रात करीब 10.30 उनका पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। होली के दिन गांव में पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया और बड़े बेटे शुभ ने मुखाग्नि दी। इस दौरान फर्रुखाबाद से पहुंचे सिखलाई रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें सलामी दी और मौजूद लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
 
वहीं इस दुखद घटना की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जम्मू-कश्मीर में कर्तव्यपालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कन्नौज निवासी सेना के जवान कुलदीप मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत सैनिक के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण कुलदीप मिश्रा के नाम पर करने की भी घोषणा की है। 

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख