biodatamaker

यूपी में नाराज किसान ने भाजपा विधायक को मंच पर ही जड़ दिया थप्पड़!

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (19:01 IST)
लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग किसान एक विधायक को मंच पर चढ़कर थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। विधायक का नाम पंकज गुप्ता बताया जा रहा है, जबकि किसान का नाम छत्रसाल बताया जा रहा है। 
 
वायरल वीडियो के मुताबिक उन्नाव में एक किसान ने सदर से विधायक गुप्ता को मंच पर चढ़कर सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। किसान की हरकत देखकर विधायक की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आ गए और उन्होंने पकड़कर किसान को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि किसान जानवरों की समस्या से परेशान था। 
 
छत्रसाल नामक 60 वर्षीय इस किसान ने भारतीय किसान यूनियन की टोपी पहन रखी थी। जिस समय किसान मंच पर चढ़ा था, उसके हाथ में एक लाठी भी दिखाई दे रही थी। यह घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। 
 
बताया जा रहा है कि विधायक गुप्ता माखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार में एक मूर्ति के अनावरण के लिए पहुंचे थे। जिस समय यह घटना घटित हुई, उस समय कार्यक्रम स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा थी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख