Hanuman Chalisa
✕

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (07:21 IST)
अलीगढ़। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। वहीं करीब एक दर्जन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
 
लापरवाही के आरोप में एक्साइज ऑफिसर धीरज शर्मा, एक्साइज इंस्पेक्टर राजेश यादव, इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश यादव के साथ ही 2 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 
 
अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र स्थित दो गांव परसुआ और हंडला में एक ही ठेकेदार को दो शराब के ठेके आवंटित है। परसुआ गैंस प्लांट के निकट एक देसी शराब का ठेका है, जहां से अक्सर ट्रक चालक, लेबर और ग्रामीण शराब खरीद कर पीते है। लगभग दो तीन दिन के अंदर दोनों गांव में स्थित देसी शराब के ठेकों से काफी लोगों ने शराब खरीदी और पी।
 
ग्रामीणों का आरोप है कि शराब जहरीली थी, जिसके चलते परसुआ गांव के कई घरों का चिराग जहरीली शराब पीने से बुझ गया। परसुआ के निकटतम गांव में हंडला में भी जहरीली शराब पीने से कुछ लोगों की मौत का मामला सामने आ रहा है।
 
डीएम चंद्र भूषण सिंह के मुताबिक दोनों गांव में शराब के ठेके एक ही व्यक्ति के थे, दोनों ठेको और शराब गोदाम को सील कर दिया गय है। शराब के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए है, फिलहाल प्रथमदृष्टया जहरीली शराब मानकर कार्रवाई की जा रही है।
 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख