Hanuman Chalisa
✕

अखिलेश ने साधा यूपी सरकार पर निशाना, कहा- जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की समय सीमा बदलते हैं

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (16:20 IST)
Akhilesh Yadav targeted the UP government: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने वर्ष 2029 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 हजार अरब डॉलर किए जाने के सरकार के दावे पर शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की समय सीमा बदलते हैं।
 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की समय सीमा बदलते हैं, देश-प्रदेश का भविष्य नहीं। उन्होंने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2021 में भाजपाइयों ने कहा था कि 2024 तक यूपी की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर (1 हजार अरब डॉलर) की हो जाएगी और अब 2025 में कह रहे हैं, 2029 में यूपी की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी।ALSO READ: अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी
 
यादव ने कहा कि जनता को इन पर विश्वास नहीं : यादव ने कहा कि जनता को न इनके बीते कल के वादे पर विश्वास था, न आने वाले कल के दावे पर भरोसा है। झूठ भाजपा का पर्याय बन गया है। जनमानस कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की प्रेरणा के अनुरूप प्रदेश 1 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।ALSO READ: अखिलेश यादव ने की महाकुंभ की अवधि बढ़ाने की मांग, प्रयागराज में बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्‍या
 
विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल में समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब देते हुए योगी ने कहा कि पिछले 8 वर्ष की डबल इंजन की सरकार के प्रयास से यह दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और 2029 में यूपी 1 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था भी बनेगा, इस बात के लिए पूरे सदन को आश्‍वस्‍त करता हूं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख