sundarkand

अखिलेश बोले, भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होतीं तो संविधान खत्म हो गया होता तथा राइफलें और तलवार निकले होते

Updated: मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 (22:34 IST)
Akhilesh Yadav attacks BJP: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने मंगलवार को कहा कि यदि भाजपा ने 400 सीटों पर जीत दर्ज की होती तो सड़कों पर राइफलें और तलवार (rifles and swords) निकले होते और संविधान खत्म हो गया होता। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता अपने चरम पर है। असामाजिक तत्व खुलेआम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। क्या यही कानून और संविधान का राज है?
 
सड़कों पर राइफलें और तलवारें निकल चुकी होतीं : उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीती होतीं तो सड़कों पर राइफलें और तलवारें निकल चुकी होतीं और संविधान खत्म हो गया होता। करणी सेना के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर दी गई धमकियों के जवाब में यादव ने कहा कि ये सभी भाजपा के लोग हैं। भाजपा के सैनिक। जिस दिन हमारी एनएसजी सुरक्षा केंद्र द्वारा हटाई गई, हमें उनकी मंशा पता चल गई। मैं डरूंगा नहीं। जिन्होंने एनएसजी सुरक्षा रखी है, वे कायर हैं। उन्हें भी अपनी एनएसजी सुरक्षा लौटा देनी चाहिए।ALSO READ: आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ता उग्र, अखिलेश यादव का बयान- यह सेना वेना सब नकली है
 
राजशाही और इतिहास पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए यादव ने कहा कि हम राजाओं के खिलाफ नहीं हैं। एक राजा की कोई जाति नहीं होती। वह बस राजा होता है। यदि इतिहास प्रगति, सामाजिक सौहार्द और एकता के रास्ते बाधा बने तो उसे छोड़ देना चाहिए। सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने की अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सपा नेता ने कहा कि हम भाजपा की असंवैधानिक कार्रवाई, अन्याय और अराजकता के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को भगवान और संविधान की आत्मा बताया।ALSO READ: अखिलेश यादव ने बताया, भाजपा राज में क्या क्या ठीक नहीं है?
 
यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर किसानों की परेशानी, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रही है। भाजपा न्याय सुनिश्चित नहीं करना चाहती। यह पार्टी पीडीए के लिए आरक्षण के खिलाफ है। भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस और अध्यापक भर्ती में आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की गई। अखिलेश ने कहा कि 69,000 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में पिछड़े और दलित अभ्यर्थियों को उनके अधिकार से वंचित किया गया और पुलिस भर्ती में भी सरकार ने एक समग्र सूची जारी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

अगला लेख