dharma sangrah
✕

मनीष गुप्ता केस में अखिलेश ने उठाए सवाल, जीरो टॉलरेंस को बताया भाजपा का जुमला

Updated: शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (11:06 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इसके पीछे 'वसूली तंत्र' से जुड़े होने की पूरी आशंका है।
 
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'मनीष गुप्ता हत्याकांड’ में पुलिसवालों की गिरफ्तारी नहीं होना ये दर्शाता है कि वो फरार नहीं हुए हैं उन्हें फरार कराया गया है। दरअसल कोई आरोपियों को नहीं बल्कि खुद को बचा रहा है क्योंकि इसके तार ‘वसूली-तंत्र’ से जुड़े होने की पूरी आशंका है। ‘जीरो टालरेंस’ भी भाजपाई जुमला है।'
 
 
मामले में आरोपी सभी छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। घटना के वक्त गुप्ता अपने 2 दोस्तों के साथ होटल में ठहरे हुए थे।
 
अखिलेश ने गुरुवार को मनीष की पत्नी मिनाक्षी से मुलाकात की थी। उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की थी।
 
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पुलिस की कथित पिटाई से मारे गए प्रॉपर्टी डीलर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। सरकार का प्रयास होगा कि पूरा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले ताकि दोषियों को जल्द ही उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

अगला लेख