dharma sangrah
✕

UP: प्रयागराज में वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

Updated: शनिवार, 29 मार्च 2025 (15:56 IST)
Prayagra Crime News: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाने की एयरफोर्स कॉलोनी में शनिवार की सुबह वायुसेना के सिविल इंजीनियर एस.एन. मिश्रा (51) की उस समय गोली मारकर (shot dead ) हत्या कर दी गई, जब वे अपने कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को एयरफोर्स स्टेशन के अंदर इंजीनियर्स कॉलोनी में एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। इस सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।ALSO READ: UP में बहू ने की ससुर की हत्या, इस हरकत से हुई थी खफा
 
घटनास्थल पर एसओजी और सर्विलांस की टीम मौजूद : उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एसओजी और सर्विलांस की टीम भी मौजूद है। एयरफोर्स स्टेशन के चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की जांच की जा रही है और सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। डीसीपी भारती ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे का जो फुटेज उपलब्ध हुआ है उसमें एक अभियुक्त को चारदीवारी पार कर अंदर आते हुए देखा जा रहा है।ALSO READ: औरैया में भी मेरठ जैसा मामला, पत्नी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या
 
पूरामुफ्ती थाने के प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह भारतीय वायुसेना के सिविल इंजीनियर एस.एन. मिश्रा अपने कमरे में सो रहे थे, तभी खिड़की से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि गोली उनके सीने में लगी और उन्हें सेना के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सिंह ने बताया कि मिश्रा के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा साथ रहते हैं जबकि बेटी लखनऊ में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, गौरव भाटिया ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख