kundali milan
✕

संभल के बाद वाराणसी में भी मिला 250 साल पुराना मंदिर, काशीखंड में भी उल्लेख

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 (13:49 IST)
temple in varansi : संभल में हनुमान मंदिर के बाद वाराणसी के मदनपुरा में मुस्लिम बहुल बस्ती में एक 250 साल पुराना शिव मंदिर मिला है। इस मंदिर का उल्लेख काशीखंड में भी मिलता है। कहा गया कि मंदिर में 10 साल से ताला बंद है। मंदिर के अंदर मिट्टी भरी है। हिंदू संगठन के लोगों को जैसी ही मंदिर के बारे में जानकारी मिली, वहां भीड़ लग गई। पुलिस को इस मंदिर को खुलवाने के लिए एक पत्र लिखा गया है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।  
 
सोशल मीडिया पर इस मंदिर से जुड़ा एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस मंदिर का उल्लेख काशीखंड में भी मिलता है। ताला किसने बंद किया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी।
 
बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की गई। इसमें लिखा गया कि ध्यान दीजिए। काशी की गलियों में बंद पड़ा है शिव मंदिर। यह मंदिर मदनपुरा में मकान नंबर डी- 31 के चबूतरे के पास है।
 
मंदिर के अंदर मिट्टी भरी हुई है। इस मंदिर का जिक्र काशीखंड में है। मंदिर पुष्पदंतेश्वर से दक्षिण परम सिद्धिप्रद सिद्धीश्वर हैं। मंदिर के पास ही सिद्धतीर्थ कूप भी है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि मंदिर पुराना है। गेट पर ताला बंद है। यह पता नहीं चल सका है कि मंदिर का मालिकाना हक किसके पास है। 
 
गौरतलब है कि हाल ही में संभल में भी 46 सालों से बंद एक हनुमान मंदिर मिला था। प्रशासन ने मंदिर का ताला खुलवाकर यहां पूजा शुरू करवाई। आज यहां हनुमान चालीसा का पठ भी किया गया। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर गरमाई सियासत; भाजपा का सवाल- पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?

केजरीवाल की रैली से ठीक पहले मोगा में बड़ा हादसा! तेज धमाके के साथ फटी कॉफी मशीन

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन, दूल्हे के शाही लुक और इंतजामों ने लूटी महफिल

परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार? सुप्रिया सुले के एक बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, जानें क्या कहा

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

अगला लेख