Daily Horoscope
✕

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 40 घायल

Updated: रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (09:30 IST)
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ गोमती एक्सप्रेस वे पर रविवार को तड़के देवरिया से जयपुर जा रही एक डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
 
पुलिस के अनुसार, सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करा दिया गया है। इनमें 03 घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तड़के लगभग 3 बजे हुए इस हादसे में जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
 
उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।
 
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने गोमती एक्सप्रेस वे पर टिमरुआ के पास देवरिया से जयपुर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 04 लोगों की मौत हो गई।
 
हादसे की सूचना मिलने के बाद यूपीडा और स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा और पुलिस टीम से राहत और बचाव कार्य चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम सभी का सघनता से उपचार करने में जुटी हुई है।
 
दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से डीएम अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह समेत जिले के आला अफसर मौके पर पहुंच गए।
 
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 103 पर गांव टिमरुआ के पास स्लीपर बस ट्रक से टकरा गई। एक्सप्रेस वे कंट्रोल रूम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही एक दर्जन एंबुलेंस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। बस में फंसे लोगों को निकालने का काम किया गया। घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख