dharma sangrah
✕

बिकरू कांड: आप सांसद की राज्यपाल से निर्दोष महिलाओं को जेल से रिहा करवाने की मांग

Updated: मंगलवार, 8 जून 2021 (18:03 IST)
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) उत्तरप्रदेश के प्रभारी और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर कानपुर जिले के बिकरू कांड में कुछ निर्दोष महिलाओं को दस माह से जेल में रखने का दावा करते हुए उनसे तत्काल हस्तक्षेप कर महिलाओं को अतिशीघ्र रिहा करवाने का अनुरोध किया है।

ALSO READ: चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंची स्पुतनिक वी टीके की खेप
 
आप सांसद सिंह ने मंगलवार को राज्यपाल को भेजे गए अपने पत्र में दावा किया है कि बिकरू कांड में आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे, अमर दुबे की मां क्षमा दुबे, आरोपी हीरू दुबे की मां शांति दुबे, मुख्य आरोपी विकास दुबे की नौकरानी रेखा अग्निहोत्री व उसके ढाई साल के मासूम बेटे को विधि विरुद्ध तरीके से शुरुआती प्राथमिकी में नामजद न होने के बावजूद 10 महीनों से जेल में रखा गया है।
 
संजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि पिछले 10 माह से खुशी दुबे जेल में है और कई बार उसे अति गंभीर हालत में बाराबंकी व लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश सरकार प्रतिशोध और नफरत के आधार पर काम कर रही है और इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने संविधान और कानून की मर्यादा को भी तार तार किया है।

ALSO READ: देश में Coronavirus के नए मामलों में 79 प्रतिशत की गिरावट
 
सिंह ने राज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप कर कानून का पालन कराने और महिलाओं को अति शीघ्र रिहा करवाने की मांग की है। गौरतलब है कि कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में पिछले वर्ष 2 जुलाई की आधी रात को पुलिस टीम कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई थी जहां विकास दुबे और उसके साथियों ने हमला कर एक पुलिस उपाधीक्षक समेत 8 पुलिसकर्मियों को मार डाला था।
 
बाद में मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस ने महाकालेश्‍वर मंदिर परिसर में विकास दुबे को गिरफ्तार किया था और कानपुर लाते समय कथित रूप से भागने की कोशिश कर रहा दुबे पुलिस की गोली लगने से मारा गया। बिकरू कांड से जुड़ी एक अन्‍य मुठभेड़ में पुलिस ने अमर दुबे को भी मार दिया था। पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के कुछ दिन पहले ही खुशी से अमर दुबे की शादी हुई थी। हीरू दुबे भी बिकरू कांड का अभियुक्त है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख