sundarkand
✕

प्रतापगढ़ में उर्स मेले में खाया चाउमीन, 84 लोग बीमार

Updated: शनिवार, 16 जुलाई 2022 (12:52 IST)
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में चल रहे एक सालाना उर्स के मेले में खानपान की दुकान पर चाउमीन खाना लोगों को खासा महंगा पड़ गया। इस वजह से एक ही गांव के 84 लोग बीमार हो गए। बीमार होने वालों में लगभग 70 बच्चे है। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
कोतवाली लाल गंज क्षेत्र में वरिस्ता गांव के तकिया मीर पुरवे में इनायत शाह बाबा की मजार है ,मजार पर गुरुवार को उर्स का मेला लगा था। मेले में गांव के दिनेश ने चाउमीन की दुकान लगाई थी।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को इस दुकान पर चाउमीन खाने वालों की तबीयत रात में बिगड़ना शुरू हो गयी। एक एक करके बच्चों व बड़ो को उल्टी दस्त के साथ पेट मे दर्द शुरू हो गया। लोग निजी साधनों से मरीजों को लेकर स्थानीय डॉक्टरों के पास भागने लगे।
 
शुक्रवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव मे पहुंची। तब तक अधिकतर मरीज अपनी दवा करा चुके थे, वहीं चाऊमीन बेचने वाले दिनेश के साथ ठेला लगाने वाले 2 अन्य दुकानदारों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ ताछ कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया।स्वास्थ्य विभाग की टीम 20 घंटे देर से गांव में पहुंची। तब तक अधिकांश मरीज अपना इलाज स्थानीय डॉक्टरों से करा चुके थे।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी एम शुक्ला ने बताया है कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चे और लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए, लेकिन इसकी जानकारी जिला मुख्यालय को समय से नहीं दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही चिकित्सकों की टीम गांव मे भेज दी गई।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख