dharma sangrah
✕

गजब है इनका जोश और जज्बा, 81 साल की उम्र में उतरीं चुनावी रण में...

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (19:44 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है और प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी भी कर रहे हैं, लेकिन कानपुर के चौबेपुर ब्लाक में एक 81 साल की वृद्ध महिला ने सिर्फ नाली-खड़ंजा बनवाने के लिए चुनाव मैदान में ताल ठोंक दी है।
 
उनका कहना है कि वे चुनाव सिर्फ इसलिए लड़ रही हैं क्योंकि सभी से अपने गांव में नाली खड़ंजा बनवाने के लिए कह-कहकर थक गईं, लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी। अब वह खुद चुनाव जीतकर अपने गांव का विकास करेंगी।

किसी ने नहीं कराया विकास : कानपुर के चौबेपुर विकासखंड में विकास कार्य न होने से परेशान होकर रुद्रपुरवैल निवासी 81 वर्षीय वृद्ध महिला रानी ने शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद वह नाली खड़ंजा का काम गांव में करवाएंगी।
 
वृद्ध रानी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है, जिसके चलते आज भी गांव में सड़कों पर पानी भरा रहता है और सभी को दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि उनका नाती उन्हें चुनाव लड़ने से मना कर रहा था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने की ठान ली है।
 
गांव में हो रही है चर्चा : 81 साल की वृद्ध महिला रानी के चुनाव लड़ने की जानकारी जैसे ही गांव वालों को मिली तो सभी उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं और कह रहे हैं कि गांव में विकास कार्य किसी ने नहीं करवाया है और कई बार वृद्ध रानी गांव के कई नेताओं से भी कह चुकी हैं और किसी ने उनकी बात पर कभी ध्यान ही नहीं दिया, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने का जो कदम उठाया है उसकी हम सराहना करते हैं। इतनी उम्रदराज होने के बाद भी वह गांव में नाली-खड़ंजा लाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। नतीजा कुछ भी हो, लेकिन उनकी इस हिम्मत से गांव वाले उनके साथ हैं।
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख