Hanuman Chalisa
✕

बागपत में आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व हादसा, 7 की मौत

Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (14:48 IST)
Bagpat incident : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले मे आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व कार्यक्रम में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई है। यह कार्यक्रम बड़ौत के जैन कॉलेज के मैदान में चल रहा था अचानक से मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी का पैड जिस पर स्टेज बना हुआ था, वह ढह गया, 50 से अधिक लोग दब गये।
 
चारों तरफ चींख पुकार मच गई, आनन-फानन में दबे हुए महिला-पुरूषों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगोंने ई रिक्शा और आटो की मदद से घायल़ों को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस दल सहित एसपी और एडिशनल एपीजी मौके पर पहुंच गए हैं।
 
दबे लोगों को निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, घायल़ों को 108 गाड़ी से अस्पताल भेजा गया, लेकिन जब तक7 लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी फ्लैश होते ही लखनऊ मुख्यालय से फोन की घंटी घनघनाने लगी।
 
मुख्यमंत्री ने इस दर्दनाक हादसे पर संज्ञान लेते हुए दुख व्यक्त किया,घायल़ों का हर संभव इलाज के निर्देश दिये। मेरठ कमीश्नर हृषिकेश भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी मौके पर कूच कर गये। उन्होंने अस्पताल में घायल़ों का हालचाल भी जाना। वही यह हादसा कैसे हुआ और किसकी लापरवाही है उसके लिए जांच कमेटी गठित की गई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।
 
निर्वाण लड्डू महोत्सव परंपरागत है। हर बार महोत्सव का आयोजन होता है। इस बार भी अनुमति के बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 65 फुट ऊंचा मंच बनाकर उसके ऊपर लगभग 5 फुट ऊंचाई की भगवान की मूर्ति रखी गई थी। श्रृद्धालु भगवान की मूर्ति तक पहुंचकर नमन करने के लिए मचाननुमा सीढियां का सहारा ले रहे थे।
 
बताया जा राह है कि भार अधिक होने के चलते लकड़ी की बनी पैढ टूट गई, और लोग के साथ मंच भी नीचे आ गया। फिलहाल घायल़ों का उपचार चल रहा है, कुछ घायलों को छूटपुट चोट आने के चलते घर भेज दिया गया है।

बागपत के बड़ौत में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व में मंच गिरने से घायल हुए श्रृद्धालुओं का हास्पिटल जाकर हालचाल जाना। जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार इस हादसे के मृतकों के प्रति संवेदना रखती है, मुख्यमंत्री सीधे घटना की जानकारी ले रहें है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होता है, हादसा क्यों हुआ, किसकी लापरवाही रही जांच का विषय है। सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों का समुचित उपचार है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

अगला लेख