बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 63 spoons came out of the stomach of the young man
Written By
Last Updated : बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (14:43 IST)

युवक के पेट से एक-दो नहीं 63 चम्मच निकले, डॉक्टर भी हुए हैरान

Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) में डॉक्टरों  को भी हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में एक मरीज के पेट से स्टील के कई चम्मच निकाले गए। डॉक्टरों ने मरीज के ऑपरेशन के दौरान पेट से 1-2 नहीं बल्कि एक के बाद एक 63 स्टील की चम्मचें निकाली हैं। मरीज की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार मरीज की देखभाल में लगे हुए हैं। मरीज के पेट से चम्मच निकलने पर हर कोई हैरान है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा निवासी विजय नशे का आदी है जिसके चलते विजय के परिजनों ने उसे नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। जनपद शामली में स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में विजय को लगभग 5 महीने पहले भर्ती कराया गया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे परिजनों द्वारा मुजफ्फरनगर के एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया तो उसके पेट से 63 स्टील की चम्मच निकलने पर मेडिकल स्टाफ के भी होश उड़ गए। उन्होंने भी ऐसा पहली बार देखा। युवक के पेट से चम्मच निकलने से परिजन भी हैरान हैं। हर कोई सोच रहा कि पेट में चम्मच गए कैसे? फिलहाल मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
अब सवाल ये उठता है कि इतनी चम्मच आखिर विजय के पेट में गई कैसे? क्योंकि सामान्यत: ये संभव नहीं है कि कोई व्यक्ति खाने के साथ चम्मच भी खा जाए। विजय के परिजनों का आरोप है कि उसको नशामुक्ति केंद्र के स्टाफ द्वारा जबरन चम्मच खिलाई गई।(सांकेतिक चित्र)
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी ने बताया, क्या है लता मंगेशकर के भजन से अयोध्या का कनेक्शन?