dharma sangrah
✕

UP: 2 ट्रकों के बीच कार फंसने से 4 छात्रों समेत 5 लोगों की मौत, कार को काटकर शवों को निकाला

Updated: सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (15:10 IST)
Accident in Kanpur: कानपुर के पनकी इलाके में रूमा-भौंती फ्लाईओवर पर सोमवार की सुबह तेज गति से जा रहे 2 ट्रकों के बीच एक कार के फंस जाने से एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब छात्र अपने कॉलेज जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि क्षतिग्रस्त कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।ALSO READ: हाथरस में हाईवे पर भीषण दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, 13 घायल
 
उनके अनुसार मृतक छात्रों की पहचान आयुषी पटेल (कम्प्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा), गरिमा त्रिपाठी (कम्प्यूटर साइंस की द्वितीय वर्ष की छात्रा), सतीश कुमार (कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र) और प्रतीक सिंह (इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के चतुर्थ वर्ष के छात्र) के रूप में हुई है। चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
 
सिंह ने बताया कि चारों छात्र एक कार में सवार होकर पीएसआईटी (प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) जा रहे थे और पनकी के पास उनकी कार 2 ट्रकों के बीच फंस गई। इस भीषण दुर्घटना में 4 छात्रों और 1 ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि जानलेवा दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।ALSO READ: पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत
 
उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों के चालक दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख