Hanuman Chalisa
✕

UP: किशोरी से 5 लोगों ने की मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में मौत

Updated: मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (15:37 IST)
नोएडा। उत्तरप्रदेश के नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के लडपुरा गांव में रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ 5 लोगों ने कथित रूप से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

ALSO READ: बड़ी खबर, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे चिपलून में पुलिस हिरासत में
 
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के लडपुरा गांव के रहने वाले रमेश शर्मा के बाग में बुलंदशहर के रहने वाले रामू माली रखरखाव का काम करते थे और तथा वह अपने परिवार सहित वहीं पर रहते थे। पांडे ने बताया कि उसके थोड़ी दूर पर बुलंदशहर के ही रहने वाले माली धारा सिंह अपने परिवार सहित रहता था।

ALSO READ: नाम पूछकर चूड़ी विक्रेता को पीटने के मामले में 4 गिरफ्तार, सड़क पर उतरा हिन्दू जागरण मंच
 
उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को रामू के बाग से लोहे का गाटर चोरी हो गया और इस चोरी का शक उसने धारा के बेटे पर जाहिर किया और इस बात को लेकर रामू तथा धारा के बीच मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान बीच-बचाव में आई रामू की 13 वर्षीय बेटी रेखा को गंभीर चोट आई जिसे उपचार के लिए उसे ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की देर रात रेखा की मौत हो गई।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Electric Scooter : लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

अगला लेख