Daily Horoscope
✕

मेरठ में बड़ा हादसा, करंट से 5 कांवड़ियों की मौत, DJ हाइटेंशन लाइन से टकराया

Updated: शनिवार, 15 जुलाई 2023 (23:52 IST)
मेरठ। मेरठ में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। कांवड़ियों का डीजे 11 KV की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे उसमें करंट आया गया। इससे 5 कांवड़ियों की मौत हो गई। मीडिया खबरों के मुताबिक हादसा थाना भावनपुर क्षेत्र के छिलौरा राली गांव में हुआ। घटना में 2 कांवड़ियों समेत 16 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क बाधित कर दी, जिसके बाद दीपक मीणा और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण तथा बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव के लोग शनिवार रात करीब सवा आठ बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर साउंड सिस्टम रखकर कांवड़ लेकर अपने गांव आ रहे थे, लेकिन साउंड सिस्टम गांव के बाहर एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग करंट लगने से झुलस गए, जिन्हें आस-पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। Edited By : Sudhir Sharma 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख