Hanuman Chalisa
✕

Amroha: अपनी कॉमेडी से गुदगुदाने वाले 4 यूट्यूबरों की सड़क हादसे में मौत, 2 गंभीर

Updated: सोमवार, 10 जून 2024 (10:31 IST)
4 YouTubers die in road accident : 4 होनहार यूट्यूबर (YouTubers) युवाओं की मौत और 2 की गंभीर अवस्था का पता चलते ही मुरादाबाद में हड़कंप मच गया। अमरोहा से मिले समाचारों के अनुसार मामला बीती देर रात्रि का है, जहां 6 यूट्यूबर (YouTubers) दोस्त आर्टिका गाड़ी में सवार होकर एक दावत खाने गए थे। जब ये वापस लौट रहे थे तो इनकी गाड़ी तेज रफ्तार बोलेरो से टकरा गई जिसमें राउंड टू वर्ल्ड के लिए कॉमेडी वीडियो बनाने वाले 4 यूट्यूबरों की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 यूट्यूबर गंभीर अवस्था में हैं। उनको उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बोलेरो में सवार 4 लोग घायल हुए हैं जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ALSO READ: UP: पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक को डंपर ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
 
तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर हो गई : बीती देर रात्रि में हसनपुर गजरौला मार्ग पर आर्टिका कार सवार कॉमेडी बनाने वाले 6 यूट्यूबर गाड़ी में सवार होकर अमरोहा के हसनपुर-गजरौला मार्ग पर आ रहे थे। जैसे ही ये मनोटा पुल के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। तेज रफ्तार के कहर के चलते 4 दोस्तों ने एक साथ मौके पर ही प्राण छोड़ दिए जबकि उनके 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
सलमान, शाहरुख, शहनवाज और लक्की की मौत की सूचना मिलते ही हड़कंप मचा : मृतकों की पहचान अमरोहा के अलीपुर के रहने वाले राउंड वर्ल्ड के लिए कॉमेडी वीडियो बनाने वाले सलमान, शाहरुख, शहनवाज और लक्की के रूप में हुई है। जैसे ही आर्टिका कार और बोलेरो की भीषण टक्कर की सूचना मुरादाबाद पहुंची तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मृतकों के 2 दोस्त जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

ALSO READ: UP: संभल में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारी, 3 की मौत और 17 घायल
 
हंसाने वाले 4 युवक परिवार को रुला गए : अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले 4 युवक अपने परिवार को ऐसा दु:ख दे गए हैं कि वे उसे जिंदगीभर भूल नहीं पाएंगे। जैसे ही अमरोहा के अलीपुर में 4 हंसते-खेलते युवा यूट्यूबरों की मौत की सूचना पहुंची तो स्थानीय लोग हतप्रभ रह गए। 4 जिंदादिल युवाओं की मौत से अलीपुर का माहौल गमगीन बना हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अस्पताल में भर्ती हादसे के दोनों घायलों के लिए अलीपुर के लोग दुआएं कर रहे हैं। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख