biodatamaker
✕

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 26 मई 2025 (01:12 IST)
Container-car accident News : उन्नाव जिले में बांगरमऊ इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर आगे जा रहे कंटेनर से टकराने से 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ‘किलोमीटर संख्या 230’ के पास हुआ। लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा टकराई तथा टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आधा हिस्सा कंटेनर के नीचे घुस गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। बांगरमऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि यह हादसा बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ‘किलोमीटर संख्या 230’ के पास हुआ।
ALSO READ: Maharashtra: रत्नागिरि जिले में कार दुर्घटना, सूखी नदी में वाहन गिरने से 5 लोगों की मौत
उनके मुताबिक, लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा टकराई तथा टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आधा हिस्सा कंटेनर के नीचे घुस गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों-विनय पाठक (58), ब्रजेश यादव (45) और सीमा उपाध्याय (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
 
कुमार ने बताया कि घटना में सीमा उपाध्याय की पुत्री आरुषि उपाध्याय (26) गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे मौके से गुजर रहे एक पुलिस निरीक्षक ने अपनी निजी कार से कन्नौज के तिर्वा के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे कानपुर के एक अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख