Hanuman Chalisa
✕

UP: सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत, ओवरस्पीड बनी कालदूत

Updated: मंगलवार, 8 मार्च 2022 (21:57 IST)
कानपुर। कानपुर में बिधनू सड़क हादसे में कार की ओवरस्पीड दोस्तों के लिए काल बन गई। मटियारा गांव के पास बहकी कार ने 6 में से 4 दोस्तों को मौत की नींद सुला दिया। 2 दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। सभी रमईपुर में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से घाटमपुर के लिए निकलते वक्त यह हादसा हो गया।

ALSO READ: दुर्घटना दावों का इस तरह होगा निपटान, मंत्रालय ने जारी किए नए नियम
 
हादसे में जान गंवाने वाले शिवराजपुर के उदईतपुर गांव निवासी शुगर मिल कर्मी रामू चौधरी के इकलौते बेटे नितिन (17) की बहन रोजी उर्फ नारायणी ने पुलिस को बताया कि रमईपुर में नितिन के दोस्त रियाज का वलीमा था। नितिन अपने दोस्त संदीप (19), नितिन चौरसिया (18), दिलीप (21) व 4 अन्य दोस्तों संग कार से रमईपुर गया था।
 
सभी लोग रात करीब 9 बजे रमईपुर पहुंचे। 2 दोस्त कार्यक्रम में ही रुक गए और नितिन, संदीप व 4 अन्य दोस्त उनसे घूमकर आने की बात बोलकर रमईपुर से घाटमपुर की ओर निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाटमपुर हाईवे पर डिवाइडर न होने के कारण वाहनों के जरा-सा बहकते ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30% और सहकारिता में 33% आरक्षण

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत

फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने मारी बाजी, अमेरिकी संसद पहुंचकर रचा इतिहास; क्या है भारत कनेक्शन?

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

US Midterm Election: अमेरिका में ट्रंप को तगड़ा झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स भारी; जानें क्या बोले राष्ट्रपति?

अगला लेख