biodatamaker

UP: प्रयागराज में गंगा स्नान के दौरान डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत

Updated: बुधवार, 14 जून 2023 (14:40 IST)
Prayagraj: नगर के शिवकुटी थाना अंतर्गत फाफामऊ घाट (Phaphamau Ghat) पर मंगलवार की सुबह गंगा स्नान करने आए 4 व्यक्ति गंगा में डूब गए जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) राजेश कुमार यादव ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह आरएएफ (RAF) के जवान उमेश कुमार यादव (40), उनका बेटा विवेक राज (11), बेटी दीपशिखा (7) और पड़ोसी अभय सिंह का बेटा अभिनव (9) गंगा में स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से चारों गंगा नदी में डूब गए। उमेश कुमार यादव, उनके बेटे विवेक राज और अभिनव के शव घटना के कुछ देर बाद ही बरामद कर लिए गए थे जबकि उमेश की बेटी दीपशिखा का शव काफी देर बाद बरामद कर लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दीपशिखा का शव बरामद किया। चारों व्यक्तियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उमेश कुमार यादव बिहार के लखीसराय के निवासी थे और यहा फाफामऊ में रहते थे।
 
एसीपी ने बताया कि उमेश जब अपने बेटे और बेटी के साथ गंगा स्नान करने आ रहे थे तो पड़ोसी अभय सिंह का बेटा अभिनव सिंह भी जिद करके उमेश के साथ घाट पर चला आया था। अभय सिंह बिहार के परसौली के रहने वाले हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख